बरेली: पति से विवाद के बाद पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : बारादरी क्षेत्र में पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। दरअसल, उगनपुर थाना बिथरी चैनपुर निवासी प्रीति पटेल (26) की शादी बारादरी क्षेत्र में प्रेमपाल सिंह से हुई थी।

ये भी पढ़ें - बरेली: अलग-अलग हादसों में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल

दोनों में किसी बाद को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को फोन पर दोनों का विवाद हो गया। जिसके बाद प्रीति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - बरेली : अज्ञात वाहन से कार की टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, तीन घायल

संबंधित समाचार