Video : Akshay Kumar संग रोमांटिक हुईं Nora Fatehi, हाई हील्स में लगाए ठुमके...फैंस ने किए मजेदार कमेंट
ग्रीन गाउन में नोरा ने ऐसी अदाएं दिखाईं कि अक्षय के दिल की धड़कन बढ़ गईं
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ 'कुड़िए नी तेरे' (Kudiye Ni Tere) गाने पर डांस किया है। दोनों के डांस का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ग्रीन गाउन में नोरा ने ऐसी अदाएं दिखाईं कि अक्षय के दिल की धड़कन बढ़ गईं। गाने में नोरा के डांस और कातिलाना अदाओं पर फैंस फिदा हो रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CofKA5npgT9/
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें नोरा फतेही के साथ कुड़िए नी तेरे गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। यह गाना एक ब्रिज के नीचे फिल्माया गया है। अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, यहां देखिए नोरा फतेही किस प्रकार किसी भी वाइब्स को फायर बना सकती है। कुड़िए नी तेरी वाइब क्या है?' अक्षय कुमार इस गाने के माध्यम से अपनी आगामी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन कर रहे हैं। सेल्फी में अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी की अहम भूमिका है।
https://www.instagram.com/p/CofKA5npgT9/
फैंस ने ट्विंकल खन्ना को टैग किया वीडियो
अक्षय कुमार और नोरा फतेही के इस डांस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कुछ फैंस ने इसे ट्विंकल खन्ना को टैग कर दिया है। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'इस वीडियो को ट्विंकल मैम को टैग करो' वहीं एक और फैन ने कमेंट किया है कि ट्विंकल ये लोकेशन जानना चाहत हैं। कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए हैं।
ये भी पढ़ें : खेसारी लाल यादव की फिल्म 'Sangharsh 2' का फर्स्ट लुक रिलीज, इस अंदाज में आए नजर
