Video : तुर्किये-सीरिया में अबतक 23 हजार से अधिक लोगों की मौत, NDRF ने छह वर्षीय बच्ची को बचाया

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर एनडीआरएफ की सराहना करते हुए कहा, 'हमें एनडीआरएफ पर गर्व है'

अंकारा। तुर्की और सीरिया में आए भयंकर भूकंपों के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 23700 से अधिक हो गई है और घायलों की संख्या 78 हजार के पार पहुंच गई है। अकेले तुर्किये में ही 20,213 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सीरिया में 3,500 लोग मारे गए हैं। वहीं भारत ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये और सीरिया की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। शुक्रवार को भारतीय सेना की टीम ने नुरदागी शहर से एक छह वर्षीय बच्ची को मलबे से पांच दिन बाद जिंदा बाहर निकाल लिया। साथ ही तुर्किये के हताय प्रांत में बनाए गए भारतीय सेना के फील्ड अस्पताल में लगातार लोगों का अपचार किया जा रहा है। 

'हमें एनडीआरएफ पर गर्व है'
नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने भूकंप प्रभावित तुर्की के गाजियांटेप शहर में बचाव अभियान के दौरान छह वर्षीय बच्ची बेरेन की जान बचाई। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर एनडीआरएफ की सराहना करते हुए कहा, 'हमें एनडीआरएफ पर गर्व है'। उन्होंने बचाव कार्य का एक वीडियो भी साझा किया। उन्होंने कहा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एनडीआरएफ को विश्व का अग्रणी आपदा मोचन बल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि तुर्की और उसके पड़ोसी देश सीरिया में छह फरवरी को आए भूकंप से लोग बड़ी संख्या में प्रभावित हुए हैं। दोनों देशों में भूकंप के कारण कुल 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारत ने तुर्की की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया है जिसके तहत एनडीआरएफ वहां राहत एवं बचाव कार्य में मदद कर रहा है। 

ये भी पढ़ें :  सीरिया-तुर्की में चार लाख भूकंप पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य आपूर्ति भेजी गई : डब्लूएचओ

 

संबंधित समाचार