अयोध्या: स्नान करते समय सरयू नदी में दो लोग डूबे, रेस्क्यू आपरेशन जारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या कोतवाली अन्तर्गत नया घाट चौकी क्षेत्र के सरयू घाट पर शनिवार की भोर में स्नान करते समय सरयू नदी में दो लोग डूब गए। दोनों की तलाश के लिए जल पुलिस ने पीएसी की मदद से रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक डूबे दोनों लोगों का पता नहीं लग सका है। 

जल पुलिस निरीक्षक आरपी कुशवाहा ने बताया कि दोनों डूबे युवक फैजाबाद शहर के रहने वाले हैं। जिनमें एक मनीष तिवारी पुत्र विजय तिवारी निवासी महाजनी टोला और दूसरे पीयूष पांडेय पुत्र राम सुंदर पांडेय निवासी रामनगर हैं। उन्होंने बताया कि दोनों सरयू स्नान कर प्रतिदिन मंदिरों में दर्शन- पूजन करने आते हैं। घटना शनिवार की भोर में 3.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना पर दोनों के परिजन पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: फसल की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

संबंधित समाचार