बहराइच: फसल की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पयागपुर/ बहराइच। जनपद के खजुरी पड़ेरा गांव निवासी किसान गेहूं के फसल की रखवाली करने रात में गया था। शनिवार सुबह उसका शव गन्ने के पत्ती के ढेर पर पड़ा मिला। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोग मौत संदिग्ध मान रहे हैं।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी पडेरा निवासी रमेश सिंह (50) पुत्र दुर्ग विजय सिंह किसान थे। उनका खेत गांव से 500 मीटर की दूरी पर कल्हवापुर नहर के पास है। शुक्रवार रात को वह गेहूं के फसल की रखवाली करने गए थे। खेत में ही पास में उनका शव गन्ने के पत्ती के ढेर पर शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पड़ा देखा। इस पर ग्राम प्रधान दिलीप सिंह को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को किसान के शव खेत में होने की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक के भाई पेशकार सिंह ने मौत को संदिग्ध मानते हुए जांच की मांग की है।

4 (49)

रोज जाते थे खेत
मृतक के भाई पेशकार सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन भाई रमेश सिंह खाना खाने के बाद फसल की रखवाली करने जाते थे। आज रात में मौत जिस तरह हुई, वह संदिग्ध लग रही है।

ये भी पढ़ें - गोंडा में अभद्रता व लापरवाही के आरोप में तरबगंज के प्रभारी थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

संबंधित समाचार