आगरा: स्मृति ईरानी ने G20 सम्मेलन का किया उद्घाटन, कहा- यह देश के लिए ऐतिहासक पल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। यूपी के आगरा जिले में आज शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और सूबे की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर G-20 सम्मेलन की शुरुआत की। आज 11 फरवरी को G20 सम्मेलन का पहला दिन है। इस सम्मेलन से संबोधित कार्यक्रम आगरा के होटल ताज कन्वेंशन में होंगे। इसके लिए पहले से ही तैयारियां कर ली गई थी।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि भारत का जी-20 देशों की अध्यक्षता करना ऐतिहासिक पल है, जो भारत की विश्व बंधुत्व की नीतियों को दर्शता है। जी-20 के शेरपा नियुक्त हुए अमिताभ कांत ने प्रथम सत्र शुरू होने से विशेष भाषण दिया, जिसमें उन्होंने सभी विशेष बातों का उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिला विकास अधिकारी ने लगाया ग्राम चौपाल, योजनाओं में मिली खामियां, जिम्मेदारों को फटकार

संबंधित समाचार