गरमपानी: मुंबई में परचम लहराएगा कोसी घाटी का बेटा
डियूबॉल प्रतियोगिता में हुआ बेतालघाट के खुशाल का चयन
मुंबई अटैकर्स की टीम से दिखाएगा दमखम
गरमपानी, अमृत विचार। बेतालघाट के मेधावी खुशाल का चयन ड्यूबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खुशाल मुंबई अटैकर्स की टीम से दमखम दिखाएंगे। खुशाल के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने मेधावी खुशाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मुंबई में होने वाली मुंबई प्रीमियर लीग ड्यूबॉल प्रतियोगिता में बेतालघाट निवासी खुशाल जलवा दिखेगा बेतालघाट के किसान चंदन सिंह के सबसे छोटे बेटे खुशहाल का चयन ड्यूबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मुंबई अटैकर्स ने खुशाल के खेल से प्रभावित होकर उसे टीम में शामिल किया है।
प्राथमिक शिक्षा बेतालघाट में लेने के बाद खुशहाल इन दिनों रामनगर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा ले रहे हैं। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे खुशाल के ड्यूबॉल प्रतियोगिता में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है व्यापारियों पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने खुशहाल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
