Kanpur Dehat Crime : पुलिस मुठभेड़ में एक गोकश के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तार, अंधेरे का फायदा उठाकर दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Dehat Crime कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़ में तीन गोकश गिरफ्तार।

Kanpur Dehat Crime कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के चतुरीपुरवा स्थित बीहड़ के जंगलों में गौकशी करने वाले आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इस पर पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

कानपुर देहात, अमृत विचार। Kanpur Dehat Crime चतुरीपुरवा स्थित बीहड़ के जंगलों में गौकशी करने वाले गिरोह की शुक्रवार पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। गौकशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गौकश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो गौकश रात के अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकले। एसपी व एएसपी ने मौके पर जाकर छानबीन की है।

मूसानगर क्षेत्र स्थित बीहड़ के जंगलों में आए दिन गौकशी की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। जिस पर एसपी ने रोकथाम के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शुक्रवार रात मूसानगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चतुरीपुरवा के बीहड़ जंगल में कुछ गौकश हैं। जिसपर थाना प्रभारी कपिल दुबे ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसकी भनक लगने पर गौकशों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौकशों पर फायर किया।

जिसमे एक आरोपी के पैर मंे गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घायल समेत तीन गौकशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुदस्सिर उर्फ चीनिया, मो. सफी व साहिबे आलम निवासीगण फत्तेपुर थाना मूसानगर बताया है। आरोपी मुदस्सिर उर्फ चीनिया के पैर में गोली लगने से घायल हुआ। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

वहीं रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी जावेद निवासी फत्तेपुर थाना मूसानगर व समीम निवासी ग्राम कोरों थाना घाटमपुर कानपुर नगर मौके से भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों के पास से दो क्विंटल गौमांश, गाय काटने के उपकरण, एक अवैध देशी तमंचा, एक कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। सूचना पर रात में घटनास्थल पर पहुंचे एसपी व एएसपी घनश्याम चैरसिया ने छानबीन की। 

चतुरीपुरवा के बीहड़ के जंगल में गौकशी की जानकारी पर पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल भेजा गया हंै। तीन गौकशों को मौके से पकड़ा गया। जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।-बीबीजीटीएस मूर्ति (पुलिस अधीक्षक)

संबंधित समाचार