बुद्ध की तपोस्थली पहुंचीं हिलेरी क्लिंटन, भारत की धरोहरों से हुईं रूबरू
सारनाथ/ वाराणसी, अमृत विचार। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आजकल वाराणसी के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने सारनाथ में भगवान बुद्ध की तपोस्थली का अवलोकन किया। यहां भारत की प्राचीन धरोहरों से वो रूबरू हुईं। उन्होंने यहां धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप और पुरातात्विक संग्रहालय देखा। मीडिया से हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि ये सब देखकर मैं बेहद प्रभावित हूं।
उन्होंने सारनाथ स्थित पुरातात्विक धरोहरों को देखने और उनका इतिहास जानने के बाद विजिटर बुक में अपने अनुभव भी दर्ज किए। बताते चलें कि हिलेरी क्लिंटन तीन दिवसीय (9-11 फरवरी) वाराणसी दौरे पर आईं हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच वह होटल से सीधे हस्तशिल्प की दूकान पर पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने परिजनों के लिए कई चीजें खरीदीं।
ये भी पढ़ें - UP GIS-2023: यूपी सरकार और UAE के मंत्रियों ने संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की जताई प्रतिबद्धता
