अयोध्या: रामपथ पर यूटिलिटी डक्ट का निर्माण कार्य प्रारंभ, जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश
अयोध्या, अमृत विचार। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले रामपथ, जन्मभूमि पथ व भक्ति पथ के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्यों की प्रगति का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जायजा लिया। रामपथ पर पांच चैनज पर पांच टीमों द्वारा यूटीलिटी डक्ट का कार्य प्रारंभ कर लिया गया है।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मौके पर कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को व ठेकेदार को इन पांच चैनज सहित अन्य सभी चैनज पर कार्य प्रारंभ करने व पर्याप्त मानव संसाधन एवं मशीनरी लगाकर कार्यों में लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने मार्ग के किनारे दुकानदार/निवासियों को डक्ट खुदाई के समय आवागमन की सुविधा व विद्युत आपूर्ति भी सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। राम पथ के दोनों तरफ बनाए जाने वाले 14-14 बस वे व पब्लिक फैसिलिटी सेंट्रो के निर्माण संबंधी कार्यों में भी तेजी लाने तथा चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों के धवस्तीकरण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जन्म भूमि पथ का निरीक्षण किया। इस पथ में स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का 85% कार्य पूर्ण है। जिलाधिकारी ने भक्ति पथ पर भी 2 शिफ्टों में पथ के दोनों तरफ पर्याप्त टीमों को लगाकर तीव्र गति से कार्य कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:-UP Board परीक्षा से पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग में हुए तबादले, कई जिलों को मिले नए डीआईओएस, देखें लिस्ट
