प्रदेश सरकार शिक्षकों को पूरा सम्मान देने के लिए संकल्पित :वेद
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का जिला सम्मेलन आयोजित
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट का जनपदीय सम्मेलन शनिवार को राजकरण वैदिक इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ। इस मौके पर शिक्षा जगत में विशिष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों राम सूरत तिवारी, मकल्लू, जैसराज वर्मा, कमलेश सिन्हा और गीता सिंह को को नगर विधायक ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 65 अन्य नवनियुक्त शिक्षकों व प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों को सम्मान देने और उनकी हर समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के लिए प्रति संकल्पित है। विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविन्द कुमार पाण्डेय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए यह आश्वासन दिया कि मार्च के अन्त तक लम्बित सभी शिक्षक समस्याओं का निराकरण कर दिया जायेगा।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर नाथ सिंह ने सम्मेलन की अध्यक्षता किया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति से ही अर्जित उपलब्धियों को बचाया जा सकता है। यदि इसी प्रकार से सभी शिक्षक संगठित रहेंगे तो पुरानी पेंशन व सामूहिक जीवन बीमा को पुन: प्राप्त कर लिया जाएगा। विद्यालय के प्रवन्धक हिमांशु त्रिपाठी ने विशिष्ट आमन्त्रित अतिथि के रूप में सम्मेलन में शिरकत किया।
कार्यक्रम का संचालन रणधीर सिह ने किया। जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला मंत्री अमर नाथ सिंह ने अपनी कार्यकारिणी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन में नगर अध्यक्ष तहसीलदार सिंह, नगर मंत्री अरविन्द गुप्त, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, उमाशंकर शुक्ल, मण्डलीय मंत्री उदय नरायन तिवारी, समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मणिशंकर त्रिपाठी ने भी सम्बोधित किया। आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामी नाथ ने किया।
ये भी पढ़ें -UP GIS-2023 में बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी- 5 साल में ऑटो इंडस्ट्री का टर्नओवर बढ़ाकर करेंगे 15 लाख करोड़
