छत्तीसगढ़ः नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से दिया जाएगा जवाब- नड्डा
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि नक्सली हमलों को प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जायेगा। नड्डी आज यहां लाल बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नारायणपुर में हुए हादसे ने दिल को दहला दिया। उन्होंने कहा कि नक्सली हमलों का प्रजातांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - VIDEO : उछल-उछल के नाचे BJP विधायक, बिटिया की शादी में लूट ली महफिल
उन्होंने नारायणपुर में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की मौत का दुख व्यक्त किया। हवाई अड्डे पर श्री नड्डा का भाजपा के नेताओं ने स्वागत किया। उन्होंने यहां स्थानीय भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी के सदस्यों की बैठक ली और हेलीकाॅप्टर से नारायणपुर के लिए रवाना हो गए।
नारायणपुर जाने से पहले उन्होंने दंतेश्वरी मंदिर जाकर माँ के दर्शन किए। लाल बाग में आम सभा को पूर्व मुख्य मंत्री डाॅ रमन सिंह ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। और भाजपा के कार्यकाल में हुए उपलब्धियों को गिनाया।
ये भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: जगदलपुर में बहुभाषीय नाट्य स्पर्धा की तैयारी अंतिम चरण में
