अयोध्या में सांसद खेल महोत्सव की हुई शुरूआत, एमआरडी कैंब्रियन की टीम खो-खो में जीती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,अयोध्या। सांसद खेल महोत्सव के तहत शनिवार को मकबरा स्टेडियम में महानगर क्षेत्र की खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। उदघाटन विधायक वेद प्रकाश गुप्त व निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन रूल आउट क्रिकेट और खो-खो प्रतियोगिता हुई। 

विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि खेल में प्रतिभाग करने से स्वस्थ्य शरीर व बेहतर मानसिक परिवेश में हमें मिलता है। टीम भावना हमें जीवन में विभिन्न अवसरों पर जीत के लिए सामूहिक संघर्ष की अवधारणा प्रदान करती है।  निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि खेल टीम भावना विकसित करता है, जिससे व्यक्ति सामूहिकता से विकास की ओर जाता है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए सरकार उचित वातावरण प्रदान करने में जुटी है। जिससे खिलाड़ी देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर सकें।

पहले दिन आयोजित रूल आउट क्रिकेट प्रतियोगिता में देवकाली की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए, जबकि तेली रोला की टीम 35 रन पर सिमट गई। दूसरे मुकाबले में कल्याण सिंह वार्ड की टीम ने विक्रमादित्य वार्ड को पराजित किया। खो-खो के मुकाबले में बालक और बालिका दोनों वर्गों में एमआरडी कैंब्रियन स्कूल ने विजय हासिल की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्त, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, जितेन्द्र दूबे मिंटू प्रधान, मनमोहन जायसवाल, अनुप दुबे, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, अशोका द्विवेदी, शकुंतला गौतम, गिरीश पांडे, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय शर्मा व विशाल सिंह उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : Global Investors Submit : जापान की कंपनी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में खोलगी होटल

संबंधित समाचार