शाहजहांपुर: अलग-अलग सड़क हादसों में एक बच्चे, महिला समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जिले में अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम सरइयां मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आकर घायल हुई महिला ने देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि उसकी नातिन की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पुवायां-निगोही रोड पर सिंधौली क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार घायल हो गया। उसने भी देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढे़ं- शाहजहांपुर: स्कूलों में फाइलेरिया की दवा खाने से 149 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

उधर, कलान क्षेत्र में बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम बोलेरो की चपेट में आकर पांच वर्षीय मासूम की जान चली गई। जबकि अन्य दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह व यातायात माह में जागरूकता अभियान चलाया जाता है, इसके बाद भी ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।

दुर्घटना-एक-
हरदोई जिले के पचदेवरा थाना के गांव अंडखेड़ा निवासी गंगाराम अपने बहनोई जगदीश निवासी ककराह थाना जलालाबाद के यहां बहनाई के बीमार भाई को देखने आए थे। शुक्रवार की दोपहर बाद गंगाराम अपने रिश्तेदार ब्रजरानी व सीमा को बाइक पर बैठाकर जलालाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। सीमा की गोद में एक साल की बेटी गुंजन थी। जबकि सीमा की ब्रजरानी मां थी।

सरइयां मोड़ पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मां-बेटी घायल हो गई थी और सीमा की गोद में बेटी गुंजन छिटककर ट्रक के पहिये नीचे आ जाने से दबकर मौत हो गई थी। घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान देर रात ब्रजरानी की भी मौत हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इधर घर की चौखट से गुंजन का परिवार वाले अतिम संस्कार आए और दूसने दिन बच्ची की दादी की अंतिम संस्कार किया गया। लेकिन ब्रजरानी की मौत की खबर उसकी बेटी को नहीं बतायी गई। एक साथ दो मौत को लेकर परिवार में कोहराम मच गया।

दुर्घटना-दो-
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की गई जान
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी 52 वर्षीय रामपाल शुक्रवार को साइकिल से चैना रुरिया गांव किसी कार्य से गए थे। शाम छह बजे वह चैना रुरिया गांव से साइकिल से अपने गांव के लिए लौट रहे थे। निगोही-पुवायां रोड पर ईट-भट्ठे के सामने बाइक ने पीछे से साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार रामपाल घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और थाने  पर सूचना देने के बाद घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामपाल की उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

दुर्घटना-तीन-
बालक को बोलेरो ने मारी टक्कर,अस्पताल में तोड़ा दम
थाना क्षेत्र के गांव मिर्जानपुर कटिया निवासी सुनील कुमार का पांच वर्षीय पुत्र शिवम शाम सात बजे स्टेट हाईवे पर  बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर  घर के बाहर खेल रहा था, इसी बीच सड़क पार करते समय कलान की तरफ से आ रही बोलेरो ने शिवम को टक्कर मार दी। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सुबह बालक ने दम मोड़ दिया। चालक बोलेरो छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराया। चार भाइ-बहनो में सबसे छोटा था। मौत की खबर से परिवार में रोना-पिटना मच गया।

दुर्घटना-चार-
हादसों में तीन लोग घायल
अल्हागंज थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामू की अपनी स्कार्पियों है। वह अपने चालक सोनू को लेकर स्कार्पियों से दोपहर को कहीं जा रहा था। रास्ते में निवऊनगला गांव के सामने मोड़ पर अचानक स्कार्पियों पलट गई। जिससे चालक सोनू व राजू घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव गुरगवां निवासी आसिफ शुक्रवार को तिलहर बाजार आया हुआ था। वह शाम छह बजे तिलहर से अपने गांव बाइक से जा रहा था। रास्ते में असंतुलित होकर बाइक पलट गई। जिससे आसिफ घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना-पांच-
ई रिक्शा की टक्कर से युवक घायल 
पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 30 वर्षीय दिनेश शनिवार को बरबर में तिलक समारोह से शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे। मोहम्मदी रोड स्थित गांव सिसोरा के पास सामने से ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे 108 वाहन से उसे अस्पताल लाया गया। जिन्हें डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ट्रक की चपेट में आई बाइक, बच्ची की मौत, अन्य तीन घायल

 

 

संबंधित समाचार