Fire In Kanpur : बर्रा चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों व जाजमऊ में कार में लगी आग, धू-धू कर जले वाहन
Fire In Kanpur कानपुर में दो जगह आग लग गई।
Fire In Kanpur कानपुर के बर्रा चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। वहीं, जाजमऊ में चलती कार में आग लग गई। कार सवारों ने बाहर निकलकर जान बचाई।
कानपुर, अमृ़त विचार। Fire In Kanpur बर्रा चौकी के बाहर खड़ी गाड़ियों में शनिवार को अचानक आग लग गई। धू-धू कर जलती गाड़ियों को देख पुलिस कर्मी व लोग आग बुझाने में जुट गए। आग से दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक हो गई।
पुलिस चौकी कैंपस में सैकड़ों की संख्या में विभिन्न मामलों में जब्त की गई गाड़ियां खड़ी हैं। शनिवार शाम को अचानक एक गाड़ी में आग लग गई। आग ने अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उधर, आग बढ़ती देख पुलिस चौकी को आनन-फानन में खाली किया गया। फायर बिग्रेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
कार में लगी आग
जाजमऊ थाना क्षेत्र में शनिवार को चलती कार में आग लग गई। इस पर कार में सवार दो लोगों ने कूदकर जान बचाई। पुरानी चुंगी में शनिवार शाम को कार सवार दो लोग कैंट की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा और आग लग गई। कार सवार दोनों युवकों ने लोगों की मदद से आग बुझाई। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई।
