Governors Appointment: महाराष्ट्र-बिहार समेत 13 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले, यहां देखें लिस्ट

Governors Appointment: महाराष्ट्र-बिहार समेत 13 राज्यों में राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले, यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कुछ नए राज्यपालों की भी नियुक्तियां की गई हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज और अन्य महान व्यक्तित्वों पर उनकी टिप्पणी पर हालिया उपजे विवाद के बाद विपक्षी दलों ने कोशियारी के इस्तीफे की मांग की थी। राज्य में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सहित महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने उनकी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए उनके इस्तीफे की मांग की थी। कोश्यारी ने पिछले महीने प्रधानमंत्री मोदी से अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह शीर्ष पद से हटना चाहते हैं।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नजीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

1. अरुणाचल प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को नियुक्त किया है। यहां अब तक बीडी मिश्रा राज्यपाल थे, जो कि भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं।

2. सिक्किम: राष्ट्रपति ने सिक्किम के राज्यपाल के रूप में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को नियुक्त किया है।

3. झारखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सी.पी. राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया है।

4. हिमाचल प्रदेश: राष्ट्रपति के आदेश के बाद हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ल को नियुक्त किया गया है।

5. असम: असम के राज्यपाल के रूप में गुलाब चंद कटारिया को नियुक्त किया गया है।

6. आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है।

7. छत्तीसगढ़: आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

8. मणिपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

9. नागालैंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

10. मेघालय: बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

11. बिहार: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

12. महाराष्ट्र: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर किया गया है।

13. लद्दाख: अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।


क्या बोले गुलाब चंद कटारिया ?
असम का राज्यपाल बनाए जाने पर गुलाब चंद कटारिया ने कहा, पार्टी ने मुझे जब भी जो ज़िम्मेदारी दी है मैंने उसे मेहनत और क्षमता के साथ किया है। मुझे पार्टी ने 11 बार टिकट देकर चुनाव लड़ने का मौका दिया। मुझे इस लायक समझा गया है तो मैं बिल्कुल उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। अपने पद को मांगने के लिए मैं कभी किसी के पास नहीं गया उन्होंने खुद मुझे वह दिया। जब मुझे नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था तब भी मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। हमारी पार्टी एक कार्यकर्ताओं की पार्टी है और एक कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। 

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति का कृषि वैज्ञानिकों से जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पारिस्थितिकी संतुलन का आह्वान