बांदा: बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। बिसंडा थाना क्षेत्र के खैरा पुरवा निवासी कल्लू (40) पुत्र बुधुवा रात में अपने घर से खाना खाकर खेतों में सोने जा रहा था। 

गांव के बाहर बने तलब के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।गोली की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष के अनुसार अभी तक किसी तरह की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-‘भूखा न सोए कोई-रोटी बैंक हरदोई’ नारे के साथ शुरू हुआ आंदोलन अब 14 राज्यों में फैला

संबंधित समाचार