Video: बहराइच में सीएचसी में स्वास्थ्यकर्मी का घूस लेते Internet पर वीडियो वायरल, नहीं हुई कार्यवाही
पयागपुर, बहराइच, अमृत विचार। यूपी के बहराइच जिले के पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को एक महिला का डिलेवरी स्वास्थ्य कर्मियों ने करवाया। इसके बाद डिलेवरी का घूस मांगा। प्रसूता महिला के परिवार की महिला ने स्वास्थ्य कर्मी को घूस दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधीक्षक ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
सरकार ग्रामीणों को सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुफ्त देने का दावा कर रही है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। इसकी बानगी शनिवार को पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी से देखने को मिला। स्वास्थ्य कर्मी ने गांव की एक महिला का डिलेवरी कराया था।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 12, 2023
पयागपुर सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मी का घूस लेते वीडियो वायरल, नहीं हुई कार्यवाई pic.twitter.com/7G39far80X
इसके बाद प्रसव कराने के लिए 1100 रूपये की मांग की। महिला ने किसी तरह उसे रुपए दिए। इसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन अधीक्षक द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
माफी मांगने पर छोड़ा
जिस महिला स्वास्थ्य कर्मी ने शनिवार को घूस लिया। वह पूर्व में भी कई लोगों से इलाज के नाम पर रूपये की मांग कर चुकी है। कुछ दिन पूर्व जवाब मांगने पर माफी के बाद छोड़ दिया गया। अधीक्षक डॉक्टर विकास वर्मा ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद कार्यवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-बलिया में एक स्कूल के नौ छात्र और एक शिक्षक चिकनपॉक्स से संक्रमित
