लखनऊ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन्वेस्टर्स समिट में होंगी शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अभी-अभी राजधानी लखनऊ पहुंची हैं, यहां यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन अवसर पर राष्ट्रपति शामिल होंगी। विशेष विमान से राजधानी पहुंची राष्ट्रपति का सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। अपने दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगी। गौरतलब हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये पहला लखनऊ आगमन है। इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति उद्योगपतियों से मुलाकात भी करेंगी। इसको लेकर राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था बेहद सख्त है।              

ये भी पढ़ें - सपा सरकार में केंद्र ने यूपी के साथ किया था भेदभाव, Akhilesh Yadav ने पीएम मोदी पर बोला हमला

संबंधित समाचार