बाराबंकी: 6 महीने पहले लापता हुई युवती दुल्हन के जोड़े में पहुंची घर, जानें पूरा मामला   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दवा लेने घर से निकली युवती को ढूंढ रहे थे परिजन

जहांगीराबाद/ बाराबंकी, अमृत विचार। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से छह माह पूर्व लापता हुई युवती शादी कर अपने पति के साथ मायके पहुंची। परिजन भी उसकी शादी से राजी हो गए। युवती के पिता ने पुलिस से कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने 19 सितंबर 2022 को पुलिस तहरीर देकर पुत्री की गुमशदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि था कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री दवा लेने के लिए घर निकली थी। जिसके बाद से वह लापता हो गई। युवती ने अपनी मर्जी से कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के हसनपुर परता निवासी अर्जुन से शादी करने के बाद 9 फरवरी को वह दुल्हन के जोड़े में अपने पति के साथ मायके पहुंची। पिता ने दोनों के सम्बन्ध को स्वीकार कर लिया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पूर्व में दी गई तहरीर पर कानूनी कार्रवाई न करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -दुस्साहस: कनपटी पर Repeater तानकर किया किडनैप, सवा लाख भी लूटे, 6 आरोपी Arrest

संबंधित समाचार