GF BF Fight : प्रॉमिस डे पर पार्क में खुलेआम प्रेमी ने एक के बाद जड़े कई थप्पड़, प्रेमिका ने काटी कलाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में प्रेमी के थप्पड़ मारने पर प्रेमिका ने कलाई काटी।

कानपुर में प्रॉमिस डे पर प्रेमी से मिलने के लिए प्रेमिका पहुंची। यहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर प्रेमी ने प्रेमिका को थप्पड़ जड़ दिए। जिससे नाराज प्रेमिका ने कलाई काट ली।

कानपुर, अमृत विचार। प्रेमिका पर शक करने पर प्रेमी ने सबके सामने पिटाई कर दी, जिससे कुछ ही देर में मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद घर वालों के सुपुर्द कर दिया। वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रॉमिस डे पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी ने खुलेआम पार्क में उसे एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इससे आहत प्रेमिका ने अपनी कलाई काट ली। घटना तमाशबीन होकर लोग देखने लगे।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र निवासी (19 वर्षीय) युवती गिफ्ट की दुकान में काम करती है। उसका बर्रा क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने बताया कि वह युवती से मिलने सुबह सीटीआई पहुंचा और पैदल ही टहलते हुए दबौली स्थित पार्क में गया। वहां युवती के मोबाइल पर एक अन्य युवक की कई कॉल देखकर उस पर नाराजगी जता थप्पड़ मार दिए।

इससे आहत युवती पास में पड़ी ब्लेड से हाथ की कलाई काटकर प्रेम का भरोसा दिलाने लगी। खून बहता देख आस-पास खड़े लोगों की हवाइयां उड़ गई। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पार्क में पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। कोई तहरीर नहीं दे रहा है। दोनों को उनके घरवालों को सौंप दिया गया है।

संबंधित समाचार