अयोध्या: रालोद कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक को किया याद
अयोध्या, अमृत विचार। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की 84 वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के अंजना में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए अवध क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल ने कहा कि कृषि मंत्री रहते चौधरी अजित सिंह ने प्रदेश में तमाम चीनी मिलों की स्थापना कराई।
जिले का बीज विधायन केंद्र मसौधा, हवाई अड्डा उन्हीं की देन है। संस्थापक की जयंती को लेकर 29 फरवरी तक सरकार की कमियां हजार, राष्ट्रीय लोकदल चला जनता के द्वार के तहत जागरण समरसता अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत गांव में चौपाल लगाकर किसानों से गन्ना मूल्य की घोषणा, छुट्टा पुश समेत अन्य किसान समस्याओं पर संवाद होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान नंद कुमार यादव व संचालन निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने किया। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, करिया राम वर्मा, राम कुमार सिंह, सुग्रीव मौर्य, वीरेंद्र पांडेय, अशोक तिवारी, श्रीनाथ कोरी, रामभरत निषाद, मीरा देवी, नीलम समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-UP GIS 2023 में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- देश का Growth Engine बनने को UP है तैयार और सक्षम
