जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने की तम्बाकू उत्पादों पर अधिक कर लगाने की वकालत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। अर्थशास्त्रियों और जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बजट में सिगरेट पर शुल्क वृद्धि का स्वागत करने के साथ ही 'अमृत काल' में अन्य तंबाकू उत्पादों को भी महंगा करने और देश को धूम्रपान-मुक्त बनाने के लिए उच्च करों की वकालत की है। अर्थशास्त्री और भाजपा के प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि सिगरेट पर राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी का बजट प्रस्ताव स्पष्ट रूप से तंबाकू नियंत्रण नीति को अधिक मजबूत करने तथा देश में हर साल 13 लाख से अधिक लोगों की जान लेने वाले हानिकारक उत्पादों पर उच्च कर लगाने की सरकार की मंशा को दर्शाता है। 

ये भी पढे़ं- गैरसूचीबद्ध कंपनियों में विदेशी निवेश पर कर के नए नियम ला सकता है आयकर विभाग

अग्रवाल ने एक नागरिक समूह मंच 'टोबैको-फ्री इंडिया' के एक कार्यक्रम में कहा कि तम्बाकू के उपयोग को कम करने के लिए सबसे कुशल रणनीति 'कर नीति' के जरिये ऐसे हानिकारक उत्पादों की कीमत बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस मकसद को 'किफायती, उपलब्धता और जागरूकता' की अवधारणा को अमल में लाकर पूरा किया जा सकता है। तंबाकू उत्पादों की 'किफायती' और 'उपलब्धता' को कम करके उनके हानिकारक प्रभावों के बारे में सार्वजनिक 'जागरूकता' बढ़ाकर करों को बढ़ाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान देश के अग्रणी अस्पताल एम्‍स के गठिया रोग विभाग की प्रमुख डॉक्‍टर उमा कुमार ने भी सिगरेट पर शुल्क में वृद्धि का स्वागत किया।

उन्होंने तंबाकू से जुड़ी बीमारियों की बढ़ती संख्या और इसके स्वास्थ्य बोझ की घरों और अर्थव्यवस्था पर चिंताजनक स्थिति प्रस्तुत की। उन्होंने कहा, ''तम्बाकू कैंसर से जुड़े सबसे प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। इससे कई अन्य बीमारियों मसलन श्वसन, स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा है।'' गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में रक्तरोग विभाग के निदेशक डॉ. राहुल भार्गव ने सिगरेट पर शुल्क में वृद्धि को एक 'लोकप्रिय उपाय' बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्यों के साथ जीएसटी परिषद की अगली बैठक में सभी तंबाकू उत्पादों पर करों में वृद्धि की जाएगी।

ये भी पढे़ं- UP GIS 2023 : अनुप्रिया पटेल ने की योगी सरकार की तारीफ, बोलीं- नई वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक नीति निजी क्षेत्र को करेगी प्रोत्साहित   

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात