लोकभवन में हुआ राष्ट्रपति का नागरिक अभिनन्दन, CM योगी और राज्यपाल ने दी भेंट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दो दिवसीय दौरे पर आज राजधानी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में शिरकत की। राजधानी के लोकभवन में राष्ट्रपति का नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने माता सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। इस अभिनन्दन समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक गायिका मालिनी अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई मंत्री और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के जीवन से सम्बंधित जानकारियां साझा की। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई 2022 को जब राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू जी ने शपथ ली तब मातृशक्ति के लिए ये बेहद गौरव का पल था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने बतौर मंत्री, राज्यपाल समेत कई तरीके से देश व समाज के उत्थान के लिए काम किया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आगमन पर मैं राष्ट्रपति का अपनी सरकार और प्रदेश के 25 करोड़ लोगों की तरफ से हार्दिक धन्यवाद देता हूं। बताते चलें कि कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वाराणसी दौरा प्रस्तावित है।            

ये भी पढ़ें -UP GIS 2023 में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कहा- देश का Growth Engine बनने को UP है तैयार और सक्षम

संबंधित समाचार