बच्चों के लिए किलर है फ़ास्ट फूड : डॉ. कौसर उस्मान

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अमृत विचार, लखनऊ । जमात-ए-इस्लामी हिन्द की मासिक सभा में वर्तमान जीवन शैली और हमारा स्वास्थ्य तिब्बे नबवी की रोशनी में विषय पर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर डॉ. कौसर उस्मान ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अगर हम कुरान और हदीस की रोशनी में अपनी जिन्दगी गुजारें तो एक कामयाब जिन्दगी जी सकते हैं।

उन्होंने कहा कि नबी की हिदायत भी एक तरह की दवा है। इस दवा को तिब्बे नबवी के नाम से जाना जाता है। डॉ. उस्मान ने कहा कि कुरान में कई सूरह और आयतें हैं जिनमें स्वास्थ्य और सम्पूर्ण उपचार की जानकारी मिल जाती है।

डॉ. कौसर उस्मान ने कहा कि बढ़ती बीमारियों की वजहों की तलाश करें तो पहली वजह है मिलावटी खाना। बाजार में खाने की शुद्ध चीजें नहीं मिल रही हैं। बच्चे फ़ास्ट फूड की तरफ दौड़ रहे हैं। बच्चों के लिए फ़ास्ट फूड किलर की तरह है। बच्चों में इसकी वजह से मोटापा बढ़ रहा है। वह डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। फ़ास्ट फूड की वजह से बच्चों की जिन्दगी के दस साल कम हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बढ़ती बीमारियों की एक बड़ी वजह है प्रदूषित वातावरण। हम पर्यावरण की रक्षा के लिए कुछ खास नहीं करते हैं। शारीरिक श्रम न करने की वजह से भी हमारी सेहत खराब हो रही है। तिब्बे नबवी में सेहत के लिए शारीरिक श्रम और व्यायाम को बहुत अहम बताया गया है। उन्होंने बताया कि नब्बे फीसदी बीमारियां तम्बाकू की वजह से आ रही हैं। हमें मौसमी फलों और सब्जियों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करना चाहिए।

इस मौके पर मौलाना अली नईम राजी ने कहा कि लोगों के बीच नफरत और ईर्ष्या की मुख्य वजह एक दूसरे पर विश्वास में कमी होना है। एक दूसरे पर दोष लगाना और चुगली करना बहुत गलत बात है। समाज में लोगों के बीच न्याय और शान्ति होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : एलएलबी छात्रों पर धारदार हथियार से हमला

संबंधित समाचार