बहराइच : खेत में गए बालक पर तेंदुए ने किया हमला, घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

परिवार के साथ खेत में गया था बालक

अमृत विचार,बहराइच। नानपारा रेंज के डल्लापुरवा गांव निवासी एक बालक अपने परिवार के साथ खेत में मौजूद था। तभी शाम को तेंदुए ने हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत डल्लापुरवा के मजरा धोबियन बंगला निवासी मनोज कुमार का खेत जंगल से सटा हुआ है। मनोज रविवार शाम को खेत में लगे सरसो के फसल की निगरानी कर रहा था। साथ में उसका सात वर्षीय बेटा अभिषेक भी था। तभी जंगल से निकल कर तेंदुआ आ गया।

तेंदुआ ने बालक पर हमला कर दिया। पिता और परिवार के अन्य लोगों ने संघर्ष कर बालक को तेंदुए से छुड़ाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील ने बताया कि घायल के परिवार को आर्थिक सहायता और इलाज मुहैया कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें : बहराइच : मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

संबंधित समाचार