बरेली: एक ही दिन में रोडवेज से 200 यात्रियों ने खरीदे मास्क
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार से रोडवेज ने पुराने और सैटेलाइट बस अड्डे पर रोडवेज कार्यशाला में बने मास्क बेचना शुरू कर दिए गए हैं। पहले ही दिन करीब 200 मास्क बेच दिए गए। पुराने बस अड्डे पर इसके लिए तीन जगहों पर काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों से बिना मास्क लगाए …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार से रोडवेज ने पुराने और सैटेलाइट बस अड्डे पर रोडवेज कार्यशाला में बने मास्क बेचना शुरू कर दिए गए हैं। पहले ही दिन करीब 200 मास्क बेच दिए गए। पुराने बस अड्डे पर इसके लिए तीन जगहों पर काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों से बिना मास्क लगाए यात्रियों को मास्क बेचे गए।
परिवहन निगम के आदेशानुसार बिना मास्क के यात्रा करने वाले यात्रियों को मजह छह रुपये में मास्क मुहैया कराने की कवायद शुरू की गई है। सोमवार से यह व्यवस्था रीजन के चारों बस स्टेशनों पर शुरू हुई। इस दौरान सस्ते में मास्क खरीदने के लिए बस अड्डों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आई।
मास्क खरीदने वाला हर व्यक्ति यही कह रहा था कि छह रुपये में रोडवेज ने अच्छा मास्क उपलब्ध कराया है। वहीं, रुहेलखंड डिपो के एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान भी यात्री घोर लापरवाही कर रहे थे। बिना मास्क लगाए ही यात्रा कर रहे थे। इन यात्रियों की समस्या को दूर करने के लिए कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में बनाए गए मास्क बेचे गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन लेयर का यह मास्क वायरस से लड़ने में काफी मददगार साबित होगा।
