गांजा फूंको और पाओ 88 लाख रुपए की सैलरी, कंपनी का अजीबोगरीब 'जॉब ऑफर'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्लिन। जर्मनी की एक कंपनी ने कैनबिस सोम्मेलियर (Cannabis Sommelier) नाम के पोस्ट का विज्ञापन जारी किया है। इसके तहत उसे प्रोफेशनल स्मोकर चाहिए। यही नहीं, कंपनी ने इसके लिए इतनी सैलरी ऑफर की है कि जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। कंपनी इस काम के लिए सिलेक्टेड कर्मचारी को 88 हजार पाउंड (लगभग 88 लाख रुपए) वेतन की पेशकश कर रही है।

कंपनी का दावा है कि वह अपने प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वीड एक्सपर्ट (Weed Expert) की तलाश कर रही है। कोलोन बेस्ड कैनामेडिकल, जर्मन फार्मेसीज को औषधीय कैनबिस (भांग या गांजा) बेचती है। इसके लिए उसे ऐसे लोगों की तलाश है, जो उसके प्रोडक्ट को सूंघे, महसूस करे और धूम्रपान कर उसकी गुणवत्ता की जांच करे।

सीईओ डेविड हेन ने बिल्ड को बताया कि हमें ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जो ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, पुर्तगाल, मैसेडोनिया और डेनमार्क जैसे देशों के लिए हमारे प्रोडक्ट्स के मानकों की लगातार मॉनिटरिंग कर सके। कर्मचारी को जर्मनी में भी डिलिवर्ड हुए मैटेरियल की क्वालिटी चेक करनी होगी।

दिलचस्प बात ये है कि इस अजीबोगरीब जॉब ऑफर के लिए गंजेड़ियों ने एप्लीकेशन की झड़ी लगा दी है, लेकिन इसमें एक पेंच है। भाग्यशाली कर्मचारी को कैनबिस पेशेंट होना जरूरी है और उसके पास लाइसेंस हो ताकि वो जर्मनी में कानूनी रूप से गांजे का सेवन कर सके।

गौरतलब है कि जर्मनी के हेल्थ मिनिस्टर पिछले साल मनोरंजक उपयोग गांजे के वैधीकरण के प्रस्ताव के लिए काफी सुर्खियां बटोरी थीं। कार्ल लॉटरबैक ने 30 ग्राम तक कैनबिस रखने को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और वयस्कों को पदार्थ की बिक्री की अनुमति देने के प्रस्तावों का खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें : Chaucer से Chocolate तक... Valentine's day उपहार सदियों में कैसे बदल गए?

संबंधित समाचार