Kanpur Dehat Fire: सपा का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल देगा अखिलेश यादव को रिपोर्ट
लखनऊ, अमृत विचार। कानपुर देहात में हुई मां बेटी की जलकर मौत मामले में जांच के लिए समाजवादी पार्टी ने एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बनाया गया है। ये प्रतिनिधिमंडल जांच कर अपनी रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपेगा।
बताते चलें कि अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस प्रशासन के अफसरों की लापरवाही के चलते मां बेटी की मौत हो गई थी। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक विधानमंडल दल मनोज पांडे के नेतृत्व में एक दल मंगलवार को कानपुर देहात रवाना हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इस जांच करने वाले प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे, विधायक अमिताभ बाजपेई, विनोद चतुर्वेदी, प्रदीप यादव, मोहम्मद हसन रूमी, पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख वेद व्यास निराला, बलवान उर्फ मुन्ना, प्रवीण यादव बंटी को शामिल किया है।
ये भी पढ़ें -कहीं आपके बच्चे को भी तो नहीं है Mobile की लत, ग्रेटर नोएडा में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना
