मायावती ने बुलंदशहर में छात्रा की मौत पर उठाए सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुलंदशहर में छात्रा की मौत पर राज्य में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाए हैं और राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बसपा अध्यक्ष ने आज किए ट्वीट में कहा कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाईक पर जा …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बुलंदशहर में छात्रा की मौत पर राज्य में कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल उठाए हैं और राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बसपा अध्यक्ष ने आज किए ट्वीट में कहा कि बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाईक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भाटी को मनचलों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी, जो अति दुखद,अति शर्मनाक और अति निंदनीय है। उन्होंने कहा बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगी? उत्तर प्रदेश सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे। बसपा की यह पुरजोर मांग है ।

संबंधित समाचार