अयोध्या: महासम्मेलन के लिए शिक्षामित्रों ने झोंकी ताकत, 20 फरवरी को राजधानी में होगा आयोजन
लखनऊ ले जाने के लिए बनाए गए ब्लॉक व न्याय पंचायत प्रभारी
अयोध्या, अमृत विचार। आगामी 20 फरवरी को लखनऊ में होने वाले शिक्षामित्र महासम्मेलन में विभाग के लिए शिक्षामित्रों ने पूरी ताकत झोंक दी है। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि 11 विकास खंडों में और नगर क्षेत्र में ब्लॉक व पदाधिकारियों को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।
संरक्षक अनुज सिंह ने कहा शिक्षामित्रों से संपर्क साधा जा रहा है। बस, निजी साधन व ट्रेनों के माध्यम से लखनऊ ले जाने की तैयारी की जा रही है। प्रांतीय मंत्री अवनीश सिंह व जिला महामंत्री राम जी द्विवेदी ने बताया कि अंजनी पांडेय और राम जी द्विवेदी को पूरा , एहसानुल हक और अनिल पांडेय को मया, आरती निषाद को नगर, किरन श्रीवास्तव और आशीष सिंह को बीकापुर, नंद कुमार उपाध्याय और कुलदीप पांडे को तारुन, प्रेम द्विवेदी और पवन किशोर सिंह को मिल्कीपुर, शोर अली और दिनेश सिंह को हैरिंग्टनगंज, विजय प्रधान व महिपाल सिंह को अमानीगंज, संतोष सिंह और राजेश मिश्रा को रुदौली, शिवमूर्ति यादव, आदित्य तिवारी को मवई,राम कुमार व भरत सिंह को मसौधा,प्रीति सिंह को सोहावल का प्रभारी बनाया गया है।
ये भी पढ़ें -अयोध्या: यहां तो पेड़, पोल व पटरी बन रहे हादसों का कारण
