AKTU : कुलपति के लिए आई वैकेंसी, 15 तक भेजना होगा आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,लखनऊ । डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में कुलपति की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इस पद के लिए ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं,जिनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक न हो। साथ ही अभ्यर्थी प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रख्यात शिक्षाविद होने के साथ ही प्रशासनिक अनुभव भी रखता हो।

प्राविधिकी

इस पद के लिए उम्मीदवारों को राज भवन की वेबसाइट "www.upgovernor.gov.in" पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन   15.03.2023 तक केवल ऑन लाइन (On Line) प्रेषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मंत्रिमंडल की बैठक में बोले सीएम योगी- निवेश प्रस्तावों की मंत्री करें समीक्षा, जल्द करेंगे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी

संबंधित समाचार