लखनऊ में दो दोस्तों ने किया साथी छात्रा से दुष्कर्म, बनाया Video, मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में 12वीं की छात्रा से उसके दो दोस्तों ने दो बार दुष्कर्म किया, आरोप है कि इस दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया। इससे आजिज आकर छात्रा ने पूरी बात परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस के पास जाकर मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाने के अंतर्गत घटी है।       

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा एक निजी स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ रही है, इसी क्लास में पढ़ने वाले उसके दो दोस्तों ने बीती 10 फरवरी को उसे घर में अकेला पाकर छेड़छाड़ की। छात्रा के विरोध पर उन्होंने उसे पीटा और जबरन दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी दोनों छात्रों ने बनाया। मिली जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल की धमकी देकर दोनों साथियों ने दोबारा छात्रा से दुष्कर्म किया। जिसके बाद छात्रा ने इसके बारे में अपने माता-पिता को बताया। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित दोनों छात्र भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।  

ये भी पढ़ें -लखनऊ: कल है HSRP लगाने की Last Date, नहीं तो देना होगा कई गुना जुर्माना   

संबंधित समाचार