रायबरेली: एम्स के सामने रघुराम डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ शुभारंभ, हो सकेंगी सभी जांच
रायबरेली , अमृत विचार। मुंशीगंज स्थित एम्स के सामने रघुराम डायग्नोस्टिक सेंटर का मंगलवार को भव्य आगाज किया गया है। यह सेंटर गरीब मरीजों को सस्ते दर पर सुविधाएं सुलभ कराएगा। इस सेंटर को एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ तान्या त्रिपाठी ने शुरू किया है।
मंगलवार को एलटी सचिन मौर्य की मौजूदगी में मुख्य अतिथि डॉ. महावीर मौर्या ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन भी किया गया। प्रतिष्ठान के संचालक राम सुमिरन मौर्या ने बताया कि सभी प्रकार की जांच यहां होगी। यहां उच्चस्तरीय जांच की समुचित व्यवस्था है। इस संस्थान का उद्देश्य व्यवसायिक नहीं है, यहां पर गरीब मरीजों को सस्ते दर पर बेहतर और उच्च सुविधाएं सुलभ कराई जायेगी।
इस मौके पर मनोज कुमार प्रथम पीडब्ल्यूडी ,राजेश मौर्या, सचिन मौर्या,नितिन मौर्या,अविनाश अवस्थी,अभिनव तिवारी,अनिल मौर्य,डॉ.सुधीर,अम्बुज बाजपेयी आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -Valentine's Day पर हरदोई में प्रेमी ने प्रेमिका की दहलीज पर खाया जहर
