प्रयागराज: व्यापारी से मांगी 14 लाख रुपए की रंगदारी, घर पर बम फेंककर दी Warning

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं, रंगदारी और हत्या जैसी वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। यहां मीरपुर में रहने वाले एक व्यापारी से बदमाशों ने 14 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और न देने की सूरत में पूरे परिवार को ख़त्म करने की धमकी फोन कर दी है। पीड़ित का पूरा परिवार दहशत के चलते घर में कैद है। इससे पहले व्यापारी के घर पर बम से हमला भी किया गया है। बम से हमले के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 

मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर, सदियाबाद, मीरापुर थाना करेली के रहने वाले अमन गुप्ता (28) पुत्र नवरतन गुप्ता का इकलौता बेटा है। पिता की मृत्यु हो चुकी है। उनकी पहले राशन की दुकान थी। अब सर्राफ का काम करते हैं। इसके अलावा किराएदारी से पैसा आता है।
अमन का कहना है कि ये कोई ऐसा व्यक्ति है जो उसे अच्छे से उसके सारे रिश्तेदारों को भी जानता है। फिलहाल बम चलने के बाद करेली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें - गोंडा : दुष्कर्म के दोषी युवक को 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा 

संबंधित समाचार