आज का राशिफल। 15 फरवरी, 2023
मेष
आज बिना तथ्यों की जानकारी के अपने विचार न रखें। हृदय रोगियों को तनाव लेने से बचना चाहिए। शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। धन की कमी के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। बौद्धिक विमर्श व चर्चाओं के प्रभाव में रहेंगे।
वृष
आज व्यवसाय में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करने में कसर न छोड़ें। महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेंगे।
मिथुन
आज वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को निम्न दिखाने की भावना के कारण मतभेद उभर सकते हैं। आप थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। कारोबार में अपने व्यवहार को नम्र रखें। धर्म-कर्म के प्रति रुचि और आस्था बनाएं रखें।
कर्क
आज आप मनोरंजन को काफी महत्व देने वाले हैं। प्रेमी जन की बातों का आपको बुरा लग सकता है। स्पोर्ट्स में करियर बनाने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। बनते कार्य बिगड़ने के कारण थोड़े क्रुद्ध हो सकते हैं। परिवार का वातावरण सुकून भरा रहेगा।
सिंह
आज अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आकस्मिक धन हानि हो सकती है। भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। मित्रों व परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। इसके कारण मन अप्रसन्न हो सकता है। नई भूमि-संपत्ति खरीद सकते हैं।
कन्या
आज बॉस आपके प्रमोशन को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में काफी अच्छा धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। तकनीक से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। दुर्लभ वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है।
तुला
आज आपके भीतर नया काम करने को लेकर इच्छा जागृत होगी। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वक्तव्य शैली से जनता को प्रभावित करेंगे। उच्च पद प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिजनों के सामने अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे।
वृश्चिक
आज व्यवसाय को लेकर आप उधार ले सकते हैं। आप काफी अनुशासन में रहेंगे। मेहनत का उत्तम फल प्राप्त होगा। संवादशैली काफी आकर्षक रहेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के ऑफर मिल सकते हैं।
धनु
आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। आय के स्रोतों में कमी आ सकती है। अनावश्यक यात्रा न करें। कुछ कार्यों में अवरोध आ सकते हैं। जटिल मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे। व्यर्थ बहसबाजी से बचें।
मकर
आज आपको उन्नति के जबरदस्त अवसर प्राप्त होंगे। इन अवसरों का लाभ अवश्य उठाएं। जीवनसाथी को करियर संबंधित अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आयात-निर्यात संबंधित कारोबार में तेजी आएगी। प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संपर्क विकसित होंगे।
कुंभ
आज ऑफिस में दूसरों की गलती की भरपाई आपको करनी पड़ेगी। परिजनों से मतभेद हो सकते हैं। लंबित कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग लोगों से मार्गदर्शन लेते रहें इसके सार्थक परिणाम आपको प्राप्त होंगे।
मीन
आज धैर्य की कमी के कारण अनावश्यक बातों पर अपना मूड खराब कर सकते हैं। महिलाओं को कुछ थकान महसूस होगी। इच्छानुसार काम होने के बावजूद असंतुष्ट रहेंगे। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं।
