बरेली : आज से शुरू होंगी सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई के बरेली कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च को समाप्त होंगी। कक्षा 12 की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल को समाप्त होंगी। कक्षा 10 में इस बार 7,628 तो कक्षा 12 में 6,867 छात्र पंजीकृत हैं। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10.30 से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।
इसमें 15 मिनट का अतिरिक्त समय बच्चों को पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। छात्रों को किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रानिक उपकरण केंद्रों पर नहीं ले जाने दी जाएगी। छात्रों को मिलने वाले प्रवेश पत्र में दी गई सभी जानकारियों को पालन करना होगा। बुधवार को 10 वीं के कला, 12 वीं का उद्यमिता की परीक्षा होगी। 10 वीं में कुल 68 तो 12 वीं में केवल तीन छात्र परीक्षा देंगे।
ये भी पढ़ें : MJPRU: स्थापना दिवस में छूटे हुए टॉपर्स को दिए जाएंगे स्वर्ण पदक, मंत्री बीएल वर्मा होंगे मुख्य अतिथि
