कानपुर देहात कांड: कांग्रेस ने किया राजभवन तक पैदल मार्च, दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। 

कानपुर देहात में जलकर मां बेटी की मौत की घटना के विरोध में यूपी कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए राजभवन के लिए निकल पड़े। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने बैरकेटिंग करके राजभवन जाने से रोक दिया। 

प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि कानपुर की दर्दनाक घटना पर राज्यपाल भी दुख दर्द सुनने को तैयार नहीं हैं। घटना को लेकर सबसे बड़े दोषी वहां के आला अफसर हैं। छोटे कर्मचारी तो उनके आदेश का पालन करते हैं। 

वहीं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि जितनी भी गुंडागर्दी और अत्याचार हो रहा है इस पर लगाम लगना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यूपी से बुलडोजर राज तुरंत हटाया जाना चाहिए। सरकार गरीब, निचले, मजदूर और असहाय लोगों पर बुलडोजर चलवा रही है। जिसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी और इसके विरोध में आंदोलन करती रहेगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार घायल, हालत गंभीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात