बरेली: सपा नेता को गोली मारने का मामला झूठा! गोली लगी पर खुद चली या मारी...पुलिस जांच में जुटी
बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर क्षेत्र में सपा नेता जुनैद खान उर्फ लक्की शाह को गोली मारने का मामला झूठा निकला। पुलिस इसे संदिग्ध मान कर जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि यह गोली पैर में किसी साजिश के तहत चलाई गई है या फिर खुद के अवैध हथियार से अंजाने में चली है। 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस को अभी सपा नेता ने तहरीर नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: अगले शैक्षिक सत्र में शुरू हो जाएगा अटल आवासीय विद्यालय- अनिल राजभर
शाहबाद ब्रह्मपुरा निवासी सपा की लोहिया वाहिनी के निवर्तमान अध्यक्ष जुनैद खान उर्फ लक्की शाह ने आरोप लगाया था कि वह सोमवार की देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे थे। घर के गली में पहुंचने पर बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी, जो उनके घुटने के ऊपर जांघ में जा घुसी।
जिससे वह लहूलुहान हो गया। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला झूठा लग रहा है लेकिन हर बिंदु पर जांच चल रही है। 48 घंटे बीतने के बाद भी अभी तक सपा नेता ने कोई तहरीर नहीं दी है।
यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रांसफर, पोस्टिंग में नहीं चलेगी 'नेताजी' की पैरवी- सीडीओ
