बरेली: दो प्रधान और 37 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर 2 मार्च को मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम पंचायत सिंधौरा और करुआ साहबगंज में प्रधान पद के साथ जिलेभर में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्यों के 37 पदों पर उप चुनाव की जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने अधिसूचना जारी कर दी है। 20 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 2 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा में 4 मार्च को मतगणना होने के बाद नतीजे आएंगे।

मंगलवार को जारी हुई अधिसूचना के अनुसार 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 22 को नामांकन पत्र वापसी के साथ चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। नामांकन पत्र भरने से लेकर मतगणना होने तक सभी कार्य संबंधित विकास खंड कार्यालय पर संपन्न होंगे। इधर उप चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही ग्राम पंचायत सिंधौरा और करुआ साहबगंज में चुनावी हलचल तेज हो गई। भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

यहां ग्राम पंचायत सदस्य के पद हैं रिक्त
भोजीपुरा 2, बिथरी चैनपुर 6, बहेड़ी 3, शेरगढ़ 4, दमखोदा 1, फरीदपुर 1, भुता 1, नवाबगंज 7, भदपुरा 5, फतेहगंज पश्चिमी 3, मझगंवा 3 और रामनगर में 1 ग्राम पंचायत सदस्य का पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: पैथोलॉजी जांच के लिए मरीजों को मिली राहत, अब नहीं काटने होंगे चक्कर

संबंधित समाचार