बरेली और मुरादाबाद मंडल में 930 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली व मुरादाबाद मंडल में 930 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 339958 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इनमें 189643 बालिका और 150315 बालक शामिल हैं। जबकि इंटर की परीक्षा में कुल 294821 परीक्षार्थी भाग लेंगे। सभी केंद्रों की कड़ी निगरानी के लिए 930 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 37200 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है। वहीं, जनपद स्तर पर मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं , शाहजहांपुर और पीलीभीत जनपदों में परीक्षा केंद्रों की निरंतर निगरानी के लिए 51 सचलदलों का गठन किया गया है।

दोनों मंडल के सभी जनपदों में परीक्षा को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सचल दल का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं--- डा. नीरज कुमार पांडेय, क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद।

यह भी पढ़ें- बरेली: किसान दिवस का हुआ आयोजन, वैज्ञानिकों ने फसल सुरक्षा के दिए टिप्स

संबंधित समाचार