बरेली: किसान दिवस का हुआ आयोजन, वैज्ञानिकों ने फसल सुरक्षा के दिए टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विकास भवन सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती करने के साथ फसलों के उत्पादन पर जोर दिया।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. रंजीत सिंह ने आलू में लगने वाले रोग व बीज संरक्षित करने और किसानों को पेठा उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी। डाॅ. आरएल सागर ने कृषकों को गेहूं एवं सरसों की फसल में बीमारी एवं कीटों की रोकथाम के बारे में बताया। उन्होंने दीमक एवं माहू रोग से रोकथाम और खेतों में चूहा नियंत्रण के उपाय बताए।

इस दौरान किसान केन्द्रपाल सिंह ने गन्ना किसानों का समय से भुगतान करने की मांग की। धनीराम ने बहेड़ी और दमखोदा में तालाब सूखने के कारण गांव का जलस्तर गिरने की बात रखी। किसान सीताराम ने सुझाव दिया कि बैंकों से मिलने वाला कृषि लोन पर ब्याज छमाही के स्थान पर वार्षिक किया जाए।

उप कृषि निदेशक डा. दीदार सिंह ने किसानों से अपील कि 20 फरवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कृषि निर्यात से संबंधित सेमीनार आईएमए सभागार में होगा। सभी किसान सेमीनार में प्रतिभाग करें। बैठक में डीएचओ पुनीत पाठक, सहायक निदेशक मत्स्य विभा लोहनी, जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह, डीसीओ यशपाल सिंह, डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, पीके भारती आदि रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: सपा नेता को गोली मारने का मामला झूठा, गोली लगी पर खुद चली या मारी...पुलिस जांच में जुटी

संबंधित समाचार