बरेली: होली पर वेटिंग की टेंशन नहीं... बरेली जंक्शन पर रुकेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें
बरेली, अमृत विचार। रेलवे ने यात्रियों को होली के मौके पर राहत दी है। इस बार 8 मार्च को होली है। नियमित ट्रेनों के अंदर लंबी वेटिंग चल रही थी। ऐसे में यात्रियों को होली स्पेशल ट्रेनें चलने का इंतजार था। रेलवे ने बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली 18 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। जिसमें भटिंडा, वाराणसी,आनंद विहार, मुजफ्फरपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर,सहरसा, बरौनी आदि स्टेशनों पर जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: किसान दिवस का हुआ आयोजन, वैज्ञानिकों ने फसल सुरक्षा के दिए टिप्स
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि 04530/04529 भटिंडा-वाराणसी-भटिंडा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 6 फेरों के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 04530 भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 5, 8 व 12 मार्च को भटिंडा स्टेशन से रात को 9 बजकर 5 मिनट पर चलेगी और अगले दिन 7 बजकर 40 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04529 वाराणसी-भटिंडा होली स्पेशल 6, 9 व 13 मार्च को वाराणसी से रात 8 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर बरेली पहुंचेगी।
04518 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 2 व 9 मार्च को चंडीगढ़ से रात 11 बजकर 15 मिनट पर चलकर सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर बरेली पहुंचेगी। वापसी में 04517 स्पेशल ट्रेन 3 व 10 मार्च को गोरखपुर से रात 10 बजकर 2 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह 7 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04412 आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन 2, 6 व 9 मार्च को आनंद विहार से पूर्वाह्न 11 बजकर 10 मिनट पर चलकर दोपहर 3 बजकर 11 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04411 सहरसा-आनंद विहार 3, 7 व 10 मार्च को सहरसा से दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
04060 आनंद विहार-जयनगर स्पेशल ट्रेन 3, 7 व 10 मार्च को आनंद विहार से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर चलकर दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 04059जयनगर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन4, 8 व 11 मार्च को जयनगर से शाम पांच बजे चलकर अलगे दिन दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04064 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन 4 व 11 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर चलकर रात को 9 बजकर 8 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 04063 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 6 व 13 मार्च को जोगबनी से देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर चलकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04070 आनंद विहार सीतामढ़ी 4, 7 व 11 मार्च को देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर आनंद विहार से चलकर सुबह 05 बजकर 03 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में 04069 सीतागढ़ी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 5, 8 व 12 मार्च को सीतामढ़ी से देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर चलकर अगले दिन शाम को 5 बजकर 40 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। 04068 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 2, 6 व 9 मार्च को शाम 19 बजकर 25 मिनट पर चलकर रात 12 बजकर 01 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। वासी में 04067 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 3, 7 व 10 मार्च को शाम 6 बजे चलकर अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजकर 35 मिनट पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- बरेली और मुरादाबाद मंडल में 930 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा
