बरेली: 10 लाख की अफीम के साथ आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक के आधार पर तलाशी में एक किलोग्राम अफीम बरामद

बरेली, अमृत विचार। बारादरी पुलिस ने एक आरोपी को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। जो बरेली जिले समेत अन्य जनपदों में सप्लाई करता था। आरोपी से बरामद किए गए अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये कीमत बताई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस रोजाना की तरह बुधवार को डोहरा चौराहे पर वाहन चालकों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अलीगंज निवासी रिंकू उर्फ रजनेश (21) वहां से गुजर रहा था। जो पुलिस को देखते ही तेज कदमों के साथ भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोकर हाथ में लिए पैकेट की तलाशी लिया तो उसमें एक किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसे जिले समेत अन्य जिलों में सप्लाई करना था। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली और मुरादाबाद मंडल में 930 परीक्षा केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

संबंधित समाचार