बांदा में दर्दनाक हादसा: बारात से लौट रही गाड़ियां आपस में टकराई, पांच की मौत, आधा दर्जन घायल- Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बांदा। शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की दो गाड़ियां भोर में तिन्दवारी पॉवर हाउस के पास आपस में टकरा गई। जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में आधा दर्जन घायल हो गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह लगभग 4 बजे  तिन्दवारी पॉवर हाउस के पास चित्रकूट के राजापुर से बारात कर लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बोलेरो की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाडियां पलटकर पेढ़ से टकराकर चकनाचूर हो गई।

 

हादसे में पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच निवासी कुलदीप सिंह (26) पुत्र शिवचरण,छोटू सिंह (31) पुत्र राजाभैया , पिपरहरी निवासी उमेश (25) पुत्र बाबू सिंह,कल्लू (26) पुत्र पंकज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि थाना क्षेत्र के ही साहिल(17) पुत्र अंगद सिंह,आनंद (25) पुत्र सीताराम द्विवेदी ,अतुल पुत्र अज्ञात ,सौरभ (25) पुत्र धीरेन्द्र, पंकज (23) पुत्र रामनरेश, छम्मू पुत्र मुन्नू ,सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान निबाईच निवासी अतुल की मौत हो गई। आधा दर्जन घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस के अनुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-कानपुर देहात अग्निकांड: पीड़ित परिवार को शासन ने दी 10 लाख रुपए की सहायता राशि, दिया मदद का भरोसा

 

संबंधित समाचार