एएसआई ने आगरा किले के 'दीवान-ए-आम' में शिव जयंती मनाने की दी अनुमति 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आगरा किले के 'दीवान-ए-आम' में शिव जयंती मनाने की अनुमति दे दी है। इससे पहले, एएसआई ने आगरा किला क्षेत्र में शिव जयंती मनाने की अनुमति देने से इनकार किया था जिसके बाद, शिवप्रेमी ने शिव जयंती पर भेदभाव का सवाल उठाते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

अब एएसआई ने इसकी अनुमति दे दी है। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस शिव जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान इस क्षेत्र में शिव जयंती मनाने के लिए 11 नवंबर 2022 से अनुमति के लिए प्रयास कर रहा था लेकिन पुरातत्व विभाग द्वारा शिव जयंती मनाने की अनुमति देने से मना किया जा रहा था।

उल्लेखनीय है कि करीब 350 साल पहले औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी महाराज और राजे संभाजी को आगरा में नजरबंद रखा था। औरंगजेब ने उस स्थान पर दोनों को मारने की योजना बनाई थी। उसके बाद, शिवाजी महाराज बड़ी ललकार के साथ आगरा से सुरक्षित निकल भागे। मराठा इतिहास में इस घटना का विशेष महत्व है।

ये भी पढ़ें : BBC के कार्यालयों पर आयकर विभाग का सर्वे ऑपरेशन तीसरे दिन भी जारी 

संबंधित समाचार