मुरादाबाद : जल्द रोशन होगा सोनकपुर ओवरब्रिज, अंधेरे से मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुविधा : मुरादाबाद विकास ने शुरू की सोनकपुर पुल पर लाइटें लगवाने की तैयारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। जल्द ही सोनकपुर ओवरब्रिज लाइटों से रोशन होगा। इसके बाद रात के अंधेरे से राहगीरों को राहत मिलेगी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने पुल पर स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। उसके लिए टेंडर भी फाइनल कर दिए हैं। जल्द ही पुल पर लाइटें लगाने का काम शुरू हो जाएगा। 

कांठ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए बने सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शहरवासियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा था। आरओबी का निर्माण पूरा होने के बाद विगत तीन माह पूर्व पुल को जनता के लिए चालू कर दिया गया था। लेकिन इस पर लाइटें न लगने से रात को अंधेरा रहता है। इसके चलते राहगीरों को दुश्वारियां होती हैं। सोनकपुर ओवरब्रिज पर करीब एक किलोमीटर भाग में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं। इससे यहां अंधेरा रहने के साथ हादसों का खतरा भी बना रहता है। 

क्षेत्र के लोग पुल के निर्माण के बाद से ही स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग कर रहे हैं। पिछले दिनों मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने पुल का निरीक्षण कर कमियों को देखा था। इसके बाद उन्होंने पुल पर लाइटें लगवाने की बात कही थी। अब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने लाइटें लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग 10 दिन पहले ही पुल पर लगने वाले पोल के लिए आर्डर दे दिए गए हैं। माना जा रहा है कि फरवरी के अंत तक लाइटें लगवाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद राहगीरों को अंधेरे राहत मिल सकेगी। 

सोनकपुर पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 28.40 लाख रुपये की लागत से पुल पर 60 पोल पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए पोल का आर्डर दिया जा चुका है। चार-पांच दिन में पोल बन कर आ जाएंगे। उसके बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।  -शैलेश कुमार, उपाध्यक्ष, एमडीए

ये बी पढ़ें :  मुरादाबाद: दिल्ली रोड पर सीए की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

 

 

संबंधित समाचार