बरेली: बिरयानी की दुकान पर मारपीट, रंगदारी मांगने का आरोप, घटना CCTV में कैद
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जनपद में एक बिरयानी की दुकान पर मारपीट का मामला सामने आया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के पास स्थित एक बिरयानी की दुकान का है। बताया जा रहा है कि दबंग ने रंगदारी को लेकर दुकानदार को जमकर पीटा। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बरेली : बिरयानी की दुकान में दबंग ने की मारपीट,रंगदारी को लेकर दुकानदार को जमकर पीटा,मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत, प्रेमनगर के रामजानकी मन्दिर के पास की घटना.#Bareilly @Uppolice @bareillypolice pic.twitter.com/eY9r2rtAJU
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 16, 2023
इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर को नियमानुसार विधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
ये भी पढे़ं- बरेली : गौ तस्करों से हुई पुलिस की मुठभेड़, दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक सिपाही घायल
