Redmi ने की बजट सेगमेंट में अपने A1 Plus स्मार्टफोन पर नए ऑफरों की घोषणा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी इंडिया ने आज बजट सेगमेंट में अपने रेडमी ए1 प्लस स्मार्टफोन पर नए ऑफरों की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि रेडमी फैंस की खुशी बढ़ाते हुए रेडमी ए1 प्लस 1028 रुपये की फ्री बंडल्ड प्रस्तुति के साथ आएगा, जिसमें हर खरीद पर 429 रुपये के मी ईयरफोन और 599 रुपये मूल्य की 1 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी है। यह सीमित अवधि का ऑफर 28 फरवरी, 2023 तक लागू रहेगा, और उपभोक्ता इन बेनेफिट्स का फायदा केवल अपने नज़दीकी मी होम और मी रिटेल पार्टनर्स से यह डिवाईस खरीदकर प्राप्त कर सकेंगे। 

उसने कहा कि रेडमी ए1 प्लस का 2जीबी रैम और 32जीबी रॉम वाला मॉडल 7499 रुपये और 3जीबी रैम तथा 32जीबी रॉम वाला मॉडल 8499 रुपये मूल्य पर 1028 रुपये के फ्री बंडल्ड ऑफरों के साथ उपलब्ध है। फीचर फोन से स्मार्टफोन में यूज़र्स का परिवर्तन आसान बनाने के लिए यह उपकरण पहली बार के स्मार्टफोन यूज़रों को सेवाएं देती है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। 

ये भी पढे़ं- फरवरी में पेट्रोल की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 12.2 लाख टन पर, डीजल की मांग में 25 प्रतिशत का उछाल

 

संबंधित समाचार