प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में बढ़ता है आत्मविश्वास :सतीश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन 

अयोध्या, अमृत विचार। शहर के मकबरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के तहत चल रही प्रतियोगिताओं का गुरुवार को समापन हो गया। प्रदेश के राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने विजेता तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किया। 11 से 16 फरवरी के बीच आयोजित हुई प्रतियोगिता में बालक वर्ग में क्रिकेट में 35 टीम, वालीवाल में 15, कबड्डी में 8, खोखों में 6 व बालिका वर्ग में कबड्डी में 8, खोखो 4  टीमों ने प्रतिभाग किया था।  

राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण व शहरों में मौजूद प्रतिभावान खिलाड़ियों की क्षमता में निखार लाने के प्रति सरकार संकल्पित है। जिससे वह राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार खिलाड़ियों की जरूरतों को पूरा करने का कार्य करती है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की मदद भी करता है। जिसका असर वर्तमान में दिखाई दे रहा है। 

प्रतियोगिताओं में कबड्डी में बालक वर्ग में आनंद कबड्डी एकेडमी प्रथम व डाभासेमर द्वितीय, बालिका वर्ग में पुरुषोत्तम नगर प्रथम व कपूर्री ठाकुर द्वितीय, खो-खो बालक वर्ग में कैब्रियन प्रथम, मां रंजना देवी द्वितीय, बालिका में कैब्रियन प्रथम, एमआरडी द्वितीय, जीजीआईसी तृतीय, क्रिकेट की प्रतियोगिताओं में देवकाली मंडल में देवकाली प्रथम, जनौरा द्वितीय, करिअप्पा मंडल में रायल चैलेन्जर पहाड़गंज प्रथम, कौशलपुरी द्वितीय, अयोध्या में सीताकुंड विजेता, कपूर्री ठाकुर मलिकपुर उपविजेता, वालीवाल में जीबी वालीवाल क्लब अयोध्या प्रथम, मुन्ना लाल मदन लाल इंटर कालेज द्वितीय रहे। 

इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, विशाल सिंह, रवि सोनकर, आलोक द्विवेदी, बालकृष्ण वैश्य, अशोका द्विवेदी, समिति अध्यक्ष संजय शर्मा, मनमोहन जायसवाल, विश्वनाथ सिंह, सुरेश सिंह, दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, धीरज शुक्ला, डा. अजय मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -सुलतानपुर में सर्वोच्च अंक हासिल कर छात्राओं ने लहराया परचम  

संबंधित समाचार